19 Apr 2024, 10:48:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में अमेरिकी महिलाओं पर हमले का खतरा : दूतावास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2020 6:12PM | Updated Date: Sep 18 2020 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में चरमपंथी संगठनों की ओर से महिलाओं पर हमलों के बढ़ते जोखिम के बारे में चेतावनी देते हुए अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। 

राजनयिक मिशन ने एक बयान में कहा,'काबुल में अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को चेतावनी दी है कि चरमपंथी संगठन अफगानिस्तान में कई तरह के ठिकानों पर हमले की योजना बना रहे हैं, जिनमें महिला, सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, मानवाधिकार कार्यकर्ता, और नागरिक कार्यकर्ताओं को लक्षित कर हमले  किया जाना भी शामिल है।' 

राजनयिक मिशन ने हमला करने वाले किसी भी चरमपंथी या आतंकवादी संगठन के नाम का खुलासा नहीं किया है। अफगानिस्तान में शांति एवं स्थायित्व कायम करने के प्रयासों के बीच ऐसी आशंकायें विचलित करने वाली हैं। कतर की राजधानी दोहा में शांति समझौते के लिए अफगान सरकार और आतंकवादी समूह तालिबान के बीच शनिवार से वार्ता जारी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »