18 Apr 2024, 22:34:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कंबोडिया में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत, 4 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2020 3:22PM | Updated Date: Sep 18 2020 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोम पेन्ह। कंबोडिया के बत्तामबांग प्रांत में एक आवासीय इमारत पर बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये। खमेर टाइम्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना गुरुवार देर रात उस समय हुई जब एक ही परिवार के 10 लोग भोजन करने के लिए एकत्र हुए थे। इसबीच अचानक बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य झुलस गये।
 
सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंबोडिया और अन्य पड़ोसी दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में सितंबर में मूसलाधार बारिश और बिजली के साथ आंधी अपने चरम पर पहुंच जाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »