29 Mar 2024, 18:16:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोगों ने पूछा बर्थडे गिफ्ट में क्या चाहिए तो PM मोदी ने कहा - बस ये बात ध्‍यान रखो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2020 1:17PM | Updated Date: Sep 18 2020 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले लोगों के प्रति आभार जताते हुए उपहार स्वरूप उनसे कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के मद्देनजर मास्क पहनने और दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की है। मोदी का गुरुवार  17 सितंबर को 70वां जन्मदिन था और इस मौके पर उन्हें ढेरों बधाई संदेश आए और बहुत से उनके शुभचिंतकों ने उनसे जानना चाहा कि वह इस मौके पर उन लोगों से क्या उम्मीद करते हैं तो मोदी ने कोरोना को लेकर पूरी एहतियात बरतने, अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के अलावा अपनी धरा को स्वस्थ बनाने में योगदान देने का आग्रह किया। 
 
मोदी ने ट्वीट कर लिखा -  बहुत से शुभचिंतकों ने जानना चाहा है कि अपने जन्मदिन पर मैं उनसे क्या उम्मीद करता हूं, मैं उनसे मास्क पहनने और इसे उचित तरीके से पहने। शारीरिक दूरी का पालन करने तथा ‘दो गज की दूरी’ का नियम याद रखें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें। अपनी प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करें। आओ मिलकर अपनी धरा को स्वस्थ बनाए।
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा - जन्मदिन पर देश और विश्व भर से मेरे शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं दीं। मैं शुभकामनाएं देने वाले एक-एक शुभचिंतक का आभार प्रकट करता हूं। यह शुभेच्छा मुझे संबल प्रदान करती है जिससे मैं अपने प्रिय नागरिकों के जीवन को और बेहतर बनाने के कार्यों को करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।
 
पीएम ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें अपने जन्मदिन पर उपहार के रूप में लोगों से क्या चाहिए। उन्होंने लिखा, 'चूंकि कई लोगों ने पूछा है कि मैं अपने जन्मदिन पर क्या चाहता हूं, इसलिए मैं यहां वो चीजें बता रहा हूं जो मैं तुरंत चाहता हूं।' पीएम ने आगे अपनी विश लिस्ट बताई। उन्होंने कहा, 'मास्क पहनते रहिए और इसे ठीक से पहनिए। सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कीजिए। दो गज की दूरी को हमेशा ध्यान में रखिए। भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचिए। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाइए।' पीएम ने आखिर में कहा, 'आइए हम अपनी दुनिया को स्वस्थ बनाएं।'
 
प्रधानमंत्री का गुरुवार को 70वां जन्मदिन था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  इसे ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रही है। यह सप्ताह 14 सितंबर से शुरू हुआ है और 20 सितंबर तक इसके तहत भाजपा की तरफ से देश भर में कल्याण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »