29 Mar 2024, 19:27:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

12 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले घटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2020 12:40PM | Updated Date: Sep 12 2020 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में एक पिछले 24 घंटों में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश समेत 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मामले घटे है। कर्नाटक में सबसे अधिक 3211, आंध्र प्रदेश में 1147, तमिलनाडु में 564, झारखंड में 267, तेलंगाना में 190, असम में 110, मणिपुर में 100, ओडिशा में 79, बिहार में 49, त्रिपुरा में 18, दादरा नगर हवेली और दमन दीव में 14 तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सात सक्रिय मामले कम हुए है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24  घंटों के दौरान देश में इस संक्रमण के 97,570 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 46,59,985 हो गया। वहीं 36,24,196 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 9,583,16 सक्रिय मामले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »