20 Apr 2024, 18:31:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आयुध निर्माणियों के निगमीकरण के लिए रक्षामंत्री की अध्यक्षता में मंत्री समूह का गठन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2020 12:22AM | Updated Date: Sep 12 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने आयुध निर्माणियों के निगमीकरण की प्रक्रिया पर निगरानी रखने और विभिन्न मामलों में मार्गदर्शन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समूह का गठन किया है। समिति के अन्य सदस्यों में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद , श्रम मंत्री संतोष गंगवार और पेंशन तथा कार्मिक मामलों के मंत्री डा जितेन्द्र सिंह शामिल हैं। समिति विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के मामलों का भी समाधान करेगी। इसके अलावा यह समिति आयुध निर्माणियों की भू संपत्तियों से संबंधित मामलों को भी देखेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »