24 Apr 2024, 17:48:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिमाचल को केंद्र से सितंबर माह के लिए 952 करोड़ जारी : अनुराग ठाकुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2020 12:04AM | Updated Date: Sep 12 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सितंबर महीने के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के लिए पोस्ट डेवेल्यूशन रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट की 952 करोड़ 58 लाख 33 हजार की राशि जारी की दी है। ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी राज्यों से साथ बेहतरीन समन्वय के  साथ हर चुनौती से निपटते हुए जनकल्याण के प्रति समर्पित है। 

सितंबर महीने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अंतर्गत 13 राज्यों को पोस्ट डेवेल्यूशन रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट की 6157 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश के लिए कुल 952 करोड़ 58 लाख 33 हजार की राशि इस योजना के अंतर्गत सितम्बर माह के लिए जारी की गई है। यह हिमाचल में विकास कार्यों को जारी रखने व कोरोना आपदा से निपटने के लिए सहायक होगी।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है और इस इस वैश्विक आपदा से निपटने के लिए सभी देश युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। हमारा देश भी इस से अछूता नहीं है जिसे देखते हुए देश की मोदी सरकार अपने नागरिकों को स्वस्थ व सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी सम्भव उपाय कर रही है। कोरोना आपदा के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का गठन किया गया है जिसके अंतर्गत गरीबों, मजदूरों, किसानों, विधवाओं व दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। पूरे देश में अब तक 42 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को 68,820 करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक सहायता दी गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »