25 Apr 2024, 21:23:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में लगातार तीसरे दिन साढ़े 11 लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2020 12:01PM | Updated Date: Sep 11 2020 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दिन  प्रतिदिन रिकार्ड नये मामलों के साथ ही इसकी रोकथाम के लिए अधिक जांच पर लगातार जोर दिया जा रहा है और शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन दिन से रोज साढ़े ग्यारह लाख से अधिक कोरोना वायरस नमूनों की जांच की गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से 11 सितंबर को जारी आंकड़ों में बताया गया कि दस सितंबर को 11 लाख 63 हजार 542 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसे मिला कर कुल जांच का आंकड़ा पांच करोड़ 40 लाख 97 हजार 975 पर पहुंच गया है।
 
आठ सितंबर को जांच का आंकड़ा 11 लाख 54 हजार 549 था! इससे पहले कोरोना के बढ़ते कहर को थामने के लिए 02 और 03 सितंबर को लगातार दो दिन 11-11 लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की गई थी। परिषद के अनुसार 03 सितंबर को 11 लाख 69 हजार 765 कोरोना नमूनों की जांच की गई थी।  दो सितंबर को पहली बार देश में जांच का आंकड़ा 11 लाख से अधिक रहा और 11 लाख 72 हजार 179 नमूनों की रिकार्ड जांच की गई जो विश्व में एक दिवस में संक्रमण की सर्वाधिक जांच का रिकार्ड भी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »