29 Mar 2024, 06:29:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP ने पूरा जोर लगा लिया लेकिन हमारा एक आदमी नहीं टूटा : गहलोत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 12:22PM | Updated Date: Aug 11 2020 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में एक महीने से चल रहा सियासी घमासान अब शांत होने के कगार पर पहुंच चुका है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पूरा जोर लगा लिया लेकिन एक आदमी टूट कर नहीं गया। हमारी सरकार मजबूत है और मजबूत रहेगी। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने कहा कि आलाकमान जो फैसला करेगा वो हमें मान्य है। 3 लोगों की कमेटी बनाई गई है।
 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी को कहा है जब तक मैं हूं आपका अभिभावक रहूंगा। कल जो फैसले हुए हैं उन पर आगे की रणनीति बनाएंगे। हमारे विधायकों ने एकजुटता दिखाई है, विधायकों की नाराजगी दूर की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है। राजस्थान की जनता ने भी सहयोग दिया है। ऐसे में बीजेपी नेताओं की धज्जियां उड़ गई है। सरकार बहुमत में पहले भी थी और अब भी रहेगी और आगे भी रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »