24 Apr 2024, 16:37:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राम मंदिर के लिए हिंदू और मुस्लिम कारीगर मिलकर तैयार कर रहेे हैं 2100 किलो घंटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 12:42AM | Updated Date: Aug 11 2020 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या राम मंदिर के लिए उत्तर प्रदेश के कारीगरों की एक टीम के द्वारा विशेष घंटा तैयार किया जा रहा है। इस घंटे का वजन 2.1 टन मतलब 2100 किलो है। अष्टधातु से निर्मित इस घंटे को हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के कारीगर मिलकर अंतिम रूप दे रहे हैं। इसका कार्य उत्तर प्रदेश की एटा जिले के जालेसर कस्बे में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन वर्कशॉप में किया जा रहा है। दाऊ दयाल इस घंटे को बनाने में लगे हुए हैं, इकबाल मिस्त्री इसकी डिजाइनिंग, ग्राइंडिंग और पॉलिशिंग का काम करेंगे।

दोनों कारीगरों ने बताया कि वह पहली बार इतने बड़े घंटे को बना रहे हैं। इतने बड़े घंटे को बनाने में कई चुनौतियां का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस घंटे की आवाज 15 किलोमीटर दूर तक भी सुनाई देगी। विकास मित्तल के भाई आदित्य मित्तल का कहना है कि “कोई खास कारण ही होगा जिसकी वजह से यह कार्य हमें मिला है इसीलिए हमने यह निर्णय लिया है कि इस घंटे को हम मंदिर में दान करेंगे।” इस घंटे को बनाने का खर्च 21 लाख रुपए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »