25 Apr 2024, 01:33:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वंदे भारत मिशन के तहत सिडनी से एयरइंडिया की फ्लाइट हुई रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 12:04AM | Updated Date: Aug 11 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। कोरोना के कारण में फंसे हुए भारतीयों को लेकर वंदे भारत मिशन के तहत सोमवार को एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट सिडनी एयरपोर्ट से रवाना हुई। सिडनी के कंसुल जनरल ऑफ इंडिया की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को उनके घर ले जाना जारी है। अब तक लाखों भारतीय अपने घर पहुंच चुके हैं। 

सिडनी एयरपोर्ट से सिडनी से दिल्ली जाने वाली एक अन्य विशेष फ्लाइट AI301 रवाना हुई। इससे पहले भारत के सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा था कि रविवार को पूरे विश्व से 6000 भारतीय वंदे भरत मिशन के तहत स्वदेश लौटे हैं। भारत सरकार ने मई के महीने में वंदे भारत मिशन की शुरुआत की थी जिसके तहत कोरोना के कारण लगे प्रतिबंधों से विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस स्वदेश लाया जाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »