20 Apr 2024, 00:10:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

J&K के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की उपराष्ट्रपति नायडू से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 4:42PM | Updated Date: Aug 10 2020 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल की शपथ लेने के बाद मनोज सिन्हा ने सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की। उन्होंने पिछले सप्ताह शुक्रवार को ही जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल के रुप में शपथ ली है। जम्मू-कश्मीर में गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद घाटी के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शपथ ली थी।
 
बता दें कि बीते बुधवार शाम को गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू ने ऐसे वक्त में इस्तीफा दिया है जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का एक साल पूरा हो गया, उसी दिन 5 अगस्त को मुर्मू ने इस्‍तीफा दिया है। मुर्मू ने 31 अक्टूबर 2019 को उपराज्यपाल की शपथ ली थी, मुर्मू के शासनकाल में कश्मीर शांति स्थिरता और विकास की ओर तेजी से बढ़ा है। वहीं घाटी में आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में काफी कमी आई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »