29 Mar 2024, 11:48:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुशांत केस की बिहार में FIR पर बोले राउत - मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 4:27PM | Updated Date: Aug 10 2020 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आए दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस केस में ईडी लगातार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से पूछताछ कर रही है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। सुशांत केस की पटना में हुई एफआईआर और सीबीआई जांच की सिफारिश को लेकर शिवेसना प्रवक्ता संजय राउत ने निशाना साधा है। 
 
सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अगर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है, तो यह उनकी मजबूरी है। यह केंद्र के अंतर्गत आता है और सरकार की अपनी मजबूरियां हैं। बिहार सरकार ने सिफारिश की, जबकि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था। ये मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है, जैसा है। 
 
उनके मुताबिक, एफआईआर मुंबई में दर्ज है और मुंबई पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बिहार में अचानक एफआईआर दर्ज है। इसकी क्या जरूरत है? पुलिस पर कुछ भरोसा रखें। हर पुलिस अपने राज्य में एक प्रतिष्ठा रखती है, अगर आप इसमें हस्तक्षेप करते हैं तो मामला और बिगड़ जाता है।
 
इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि अभिनेता के अपने पिता से रिश्ते अच्छे नहीं थे। उसी पिता को बरगलाकर बिहार में एफआइआर दर्ज कराई गई है। राउत ने यह बात पार्टी मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक स्तंभ में कही है। राउत ने सुशांत व उसके पारिवारिक संबंधों पर टिप्पणी करते हुए सनसनीखेज दावा किया कि पिता द्वारा किया गया दूसरा विवाह उसको स्वीकार नहीं था। इसलिए पिता से उसका भावनात्मक संबंध शेष नहीं बचा था। सुशांत मुंबई में रहता था। इस पूरे दौर में वह कितनी बार पटना गया, पिता व अन्य रिश्तेदारों से कितनी बार मिला, यह तथ्य भी सामने आना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »