29 Mar 2024, 15:31:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM येदियुरप्पा के बाद उनकी बेटी को भी हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 2:31PM | Updated Date: Aug 3 2020 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बाद अब उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। येदियुरप्पा भी रविवार को कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल में दाखिल कराये गए हैं। येदियुरप्पा ने अपने ट्वीटर पर लिखा - मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, हालांकि मैं ठीक हूं। मैं डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मैं अनुरोध करूंगा कि जो भी लोग मेरे संपर्क में आएं हैं जांच कराएं और अभी से स्वयं आइसोलेशन हो जाएं। मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले अपनी कोरोना की जांच कराई थी।  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सिद्धारमैया सहित कई नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »