28 Mar 2024, 20:10:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम खट्टर को दी उपचुनाव लड़ने की चुनौती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2020 8:25PM | Updated Date: Jul 5 2020 8:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनीपत। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को सोनीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चुनौती देते हुए कहा कि वह बरोदा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में चुनाव लड़ते हैं तो उनके सामने वह (भूपेन्द्र हुड्डा) खुद मैदान में उतरेंगे। हुड्डा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इस चुनाव में श्री खट्टर को अपनी लोकप्रिय का अंदाजा हो जाएगा। सोनीपत में आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर को अपनी लोकप्रियता का कुछ ज्यादा ही गुमान हो गया है।
 
उन्होंने कहा कि श्री खट्टर उपचुनाव लड़कर देख लें, उन्हें अपनी लोकप्रियता का सही अंदाजा हो जाएगा।  उन्होंने कहा कि अगर श्री खट्टर बरोदा विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए मैदान में आते हैं तो वह खुद कांग्रेस के टिकट पर ताल ठोकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के चार जुलाई को बरोदा एक कार्यक्रम में दिए बयान को गैर जÞम्मिेदाराना करार दिया। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर बरोदा की जनता सरकार में हिस्सेदारी चाहती है तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दे। 
 
हुड्डा ने कहा कि जÞम्मिेदारी भरे पद पर बैठकर मुख्यमंत्री को ऐसी हल्की बयानबाज नहीं करनी चाहिए। उन्हें हिस्सेदारी का प्रलोभन देने के बजाय बरोदा की जनता को आश्वासन देना चाहिए था कि वो यहां का विकास करवाएंगे क्योंकि वो बरोदा समेत पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छह साल राज करने के बाद भी मुख्यमंत्री के पास बरोदा में गिनवाने के लिए एक भी काम नहीं है।
 
जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान बरोदा में बिजली, पानी, रोजगार, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य, सिंचाई, कृषि और व्यापार हर क्षेत्र में जमकर विकास हुआ। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सच तो ये है कि बरोदा ही नहीं भाजपा सरकार के पास पूरे हरियाणा में गिनवाने के लिए कोई भी बड़ा काम नहीं है। भाजपा सरकार ने प्रदेश पर कर्ज को बढ़ाकर 60 हजार करोड़ से दो लाख करोड़ कर दिया। बावजूद इसके भाजपा ने पूरे कार्यकाल में कोई बड़ी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, बड़ा संस्थान, बड़ा उद्योग, नई रेलवे लाइन या मेट्रो लाइन स्थापित नहीं की। 
 
मौजूदा सरकार से गरीब, मध्यम वर्ग, मजदूर, दुकानदार, व्यापारी और कर्मचारी समेत हर वर्ग दुखी है। सबसे ज्यादा मार किसान पर पड़ रही है। एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ तेल की कीमतें और सरकार की नीतियां किसान की दुश्मन बन बैठी हैं। भाजपा 2022 तक किसान की आय दोगुनी करने का वादा करती है। लेकिन लगातार खेती की लागत को दोगुना करने की दिशा में काम कर रही है।  
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराध आलम ये है कि आज न आमजन सुरक्षित है और न ही पुलिस वाले। सरेआम हत्याएं हरियाणा में आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि गोहाना में जिन दो पुलिसवालों की हत्या की गई है उनके परिवारों की मांग मानते हुए सरकार को उन्हें उत्तर प्रदेश की तरह एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और परिवार में एक-एक सरकारी नौकरी देनी चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »