29 Mar 2024, 12:28:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरियाई वायुसेना की कार्रवाई में बोको हरम के कई आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2020 7:09PM | Updated Date: Jul 5 2020 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लागोस। नाइजीरिया में बोरनो प्रांत के मिना में सेना के हवाई हमलों में बोको हरम के कई आतंकवादी मारे गये हैं। नाइजीरिया  के रक्षा प्रवक्ता जॉन एनेंच ने रविवार को यहां एक बयान में बताया कि  आतंकवादियों के ठिकानों की खुफिया सूचना के आधार पर वायुसेना ने शुक्रवार  को हवाई हमलों को अंजाम दिया। सेना की कार्रवाई में कई आतंकवादियों के  मारे जाने के साथ ही उनके ठिकानों को भी तहस-नहस कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया और पड़ोसी देशों में एक दशक से अधिक समय से  बोको हरम की हिंसक गतिविधियों में हजारों की संख्या में लोग मारे जा चुके  हैं तथा लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »