19 Apr 2024, 09:04:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना से सर्वाधिक मौत के मामले दुनिया का पांचवां देश बना मैक्सिको

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2020 10:43AM | Updated Date: Jul 5 2020 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको कोरोना वायरस से होने वाली सर्वाधिक मौत के मामले में फ्रांस को पीछे छोड़ कर दुनिया पांचवां देश बन गया है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 7000 नये मामले दर्ज किये गये तथा पांच सौ से अधिक लोगों की मौत हुई। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के महामारी केंद्र के निदेश जोस लुइस अलोमिया ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "देश में कोरोना के कारण आज तक 30366 मरीजों की मौत हुई है।" मेक्सिको में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 6914 नये मामले दर्ज किये तथा इसके कारण 523 मरीजों की मौत हुई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »