19 Apr 2024, 12:35:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, फैक्ट्री में करीब 200 कर्मचारी कार्यरत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 7:55PM | Updated Date: Jul 3 2020 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की के उत्तर पश्चिमी प्रांत साकार्या में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया एनटीवी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि कई बड़े धमाकों के बाद हेंडेक जिले में कुछ छोटे धमाके भी हुए। एनटीवी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें काफी ऊंची उठ रही धुएं की लपटें देखी जा सकती है। साकार्या के मेयर एक्रेम युस ने कहा कि फैक्ट्री में करीब 200 कर्मचारी कार्यरत हैं। अभी तक हालांकि, धमाकों की वजह और हताहत लोगों की संख्या का पता नहीं चला है।
 
आग को काबू में करने में कई मुश्किलें
इस बीच ये भी बताया जा रहा है कि कारखाने में काम कर रहे तीन मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। आवासीय इलाकों से दूर स्थित कारखाने में हालात को काबू में करने के लिए अनेक दमकलकर्मियों और एंबुलेंसों को भेजा गया। हालांकि विस्फोट जारी रहे और आग को काबू में करने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
 
हालांकि अभी तक ये तो नहीं पता चल पाया है कि विस्फोट किन कारणों से हुआ है। फिलहाल जांच जारी है। इस कड़ी में हेबरतुर्क टेलीविजन ने कहा कि अधिकारियों ने फैक्टी की तरफ जाने वााले रास्तों को रोक दिया। मजदूरों के परिजन उनका हाल जानने मौके पर पहुंच गये थे। घायलों को जल्द से जल्द इलाज दिया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »