19 Apr 2024, 10:43:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में भयानक ट्रेन हादसा - 20 सिख यात्रियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 7:52PM | Updated Date: Jul 3 2020 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फरूकाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक भयानक ट्रेन हादसे में एक यात्री ट्रेन से श्रद्धालुओं से भरी एक वैन जा भिड़ी और इस घटना में कम से कम 20 सिख यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में कम से कम आठ  यात्री घायल हो गए हैं। मौके पर प्रशासन और राहत एवं बचावकर्मियों ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि बिना बैरियर वाली क्रासिंग पर यह हादसा हुआ है।
 
शेखूपुरा के जिला पुलिस अधिकारी गाजी सलाहुद्दीन ने घटना की जानकारी दी है। घटना पंजाब के शेखूपुरा में फरूकाबाद की है। यहां कराची से लाहौर जा रही शाह हुसैन एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन शेखूपुरा जा रही वैन में जा भिड़ी। शेखूपुरा जिले में ये सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा सच्चा सौदा लौट रहे थे। वे धार्मिक अनुष्ठान करने गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »