29 Mar 2024, 18:39:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत-चीन विवाद : शुक्रवार को लद्दाख जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2020 6:18PM | Updated Date: Jul 1 2020 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद से ही भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। चीन के किसी भी चाल को नाकाम करने के लिए भारत ने भी कमर कस ली है। इस बीच खबर है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लद्दाख का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे वास्तविक नियंत्रण रेखा में चीनी आक्रामकता को देखते हुए शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए लेह का दौरा करेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह जवानों से भी मुलाकात करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »