20 Apr 2024, 17:05:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अफगानिस्तान में सिख नेता का अपहरण पाकिस्तान के इशारे पर: भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2020 1:10AM | Updated Date: Jun 23 2020 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई़ दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान में सिख एवं हिन्दू समुदाय के एक नेता के अपहरण को पाकिस्तान के इशारे पर काम करने वाले आतंकवादियों का कृत्य बताते हुए इसकी कड़ी  निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम अफगानिस्तान में सिख एवं हिन्दू समुदाय के नेता नेदान सिंह के अपहरण की कड़ी  निंदा करते हैं।
 
बाहरी शक्तियों के इशारे पर आतंकवादियों पर  अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाना और उनको प्रताड़ति करना बहुत चिंता की बात है। श्रीवास्तव ने कहा कि अफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर भारत अफगानिस्तान सरकार के संपर्क में है। हमें उम्मीद है कि अफगानिस्तान सरकार नेदान सिंह की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने में कामयाब होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »