19 Apr 2024, 12:23:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत और मेडागास्कर को जोड़ने वाली अटूट कड़ी है योग : अभय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2020 12:17AM | Updated Date: Jun 22 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार से गहरा नाता रखने वाले द्वीपीय देश मेडागास्कर में भारत के राजदूत अभय के. ने कहा कि योग इन दो देशों को जोड़ने वाली अटूट कड़ी है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेडागास्कर में भारतीय दूतावास ने स्थानीय योग विद्यालय के सहयोग से योग सत्र का आयोजन किया, जिसका लाइव प्रसारण दूतावास के फेसबुक पेज पर किया गया। इस मौके पर अभय ने कहा कि भारत और मेडागास्कर को जोड़ने वाली अटूट कड़ी योग है।
 
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा किए जाने के बाद से भारतीय दिवस में हर साल योग सत्र का आयोजन किया जाता है।  भारतीय राजदूत ने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति के बीच रविवार को सामूहिक रूप से योग दिवस मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में ही योग का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि मेडागास्कर उन 177 देशों में से एक है, जिसने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने का समर्थन किया था।
 
अभय ने कहा, ‘‘योग केवल व्यायाम मात्र नहीं है बल्कि यह विज्ञान मानव मस्तिष्क और शरीर की अंतहीन क्षमताओं को उभारने में मदद करता है।’’ उन्होंने कहा कि योग विद्या की उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा किए जाने के बाद से करोड़ो लोगों ने योग का अभ्यास करना और प्रत्येक वर्ष 21 जून को योग दिवस मनाना शुरू किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »