28 Mar 2024, 14:17:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 3 पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 4:10PM | Updated Date: Jun 21 2020 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेरात। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में रविवार को बम विस्फोट में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। प्रांतीय पुलिस विभाग ने एक वक्तव्य में बताया कि आज सुबह प्रांत के कोशान जिले में हेरात इस्लाम राजमार्ग पर हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में राष्ट्रीय पुलिस के तीन सदस्य घायल हो गये तथा तीन अन्य घायल हो गये। विभाग ने इस विस्फोट की घटना के लिए तालिबान आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। अफगान सुरक्षा बलों ने शनिवार को नौ शक्तिशाली बमों एवं देसी बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय कर दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »