19 Mar 2024, 08:35:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 11:58AM | Updated Date: Jun 7 2020 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में शोपियां के रेबन इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। वहीं एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है। मुठभेड़ को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसके लिए प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। बता दें कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के रेबन गांव में आतंकी छिपे हैं।
 
सूचना के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की 178 बटालियन की संयुक्त टुकड़ियों ने शोपियां में एक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। बतादें कि खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभालने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात भी कही। लेकिन आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। कुछ ही देर में एक आतंकी को मार गिराया। फिलहाल अभी मुठभेड़ जारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »