29 Mar 2024, 19:24:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के कैलिफोर्निया में विमान दुर्घटना, तीन लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 12:05PM | Updated Date: Jun 6 2020 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत मेंक लॉस एंजिलिस से लगभग 106 किलोमीटर पूर्व मेंटॉन में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी। केटीएलए न्यूज ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के प्रवक्ता इयान ग्रेगोर के हवाले से बताया कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न 03:30 पर एकल इंजन वाला विमान सेसना -172 ‘ज्ञात परिस्थितियों में’ दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी तीन लोग मारे गये। एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ऑनलाइन पोस्ट किये गये एक वीडियो क्लिप में जमीन पर पड़े क्षतिग्रस्त विमान और उसके टूटे पंखों को देखा जा सकता है। विमान के प्रस्थान या लैडिंग साइट के लिये कोई त्वरित निर्देश नहीं जारी हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »