19 Apr 2024, 21:01:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुनिया भर में कोरोना से 65 लाख से अधिक लोग संक्रमित : डब्ल्यूएचओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 10:17AM | Updated Date: Jun 6 2020 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस से दुनिया भर में 65 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार विश्व में कोविड-19 से अब तक 6,535,354 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 387,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया भर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस संक्रमण के 118,526 नये मामले दर्ज किये गये हैं, जबकि 4288 लोगों की मौत हुई है। डबल्यूएचओ के अनुसार अमेरिका 30.8 लाख मामलों के साथ शीर्ष पर बरकार है। वहीं यूरोप में 22.3 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं। डब्ल्यूएचो ने गत 11 मार्च को कोरोना को वैश्विक महामारी घोषित किया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »