29 Mar 2024, 03:12:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मौसम अलर्ट: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 12:25AM | Updated Date: Jun 6 2020 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है इसके अलावा उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। पश्चिमोत्तर और दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर के ऊपर  40-50 किमी प्रति घंटे तक के तेज रफ्तार से हवा चल सकती है इसलिए  मछुआरों को अगले 24 घंटों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

मध्य अरब सागर, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी मध्य बंगाल की  खाड़ी के साथ ही  सम्पूर्ण  दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से में अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल  हैं  दिन का तापमान सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में  सामान्य से काफी ऊपर रहा जबकि सौराष्ट्र और कच्छ के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ में तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे रहो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, कोंकण, गोवा और उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के शेष हिसों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

 

पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में तथा ओडिशा, बिहार और पश्चिम राजस्थान के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के तिरुत्तनी  में  सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया।

 

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट -बाल्टिस्तान ,मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, गुजरात , असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक,  सौराष्ट्र और कच्छ  में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को 17.30 बजे से लेकर शुक्रवार को  08.30 बजे के बीच हवा के साथ बारिश हुयी।

उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों 40-50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार तथा हिमाचल प्रदेश पर अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार की हवा  तथा  गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान हैे पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार की हवा और गरज के साथ बिजली कड़कने के  साथ बारिश होने के आसार हैं। 

जम्मू  कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट -बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार के साथ बारिश हो सकती हैे पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,  पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, कोंकण और उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल , अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर तथा ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों के साथ ही  पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, विदर्भ, गुजरात , मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग अलग  स्थानों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »