28 Mar 2024, 21:42:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना संकट में मालामाल हुई सरकार, मिला 250 किलो सोने का भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 12:02AM | Updated Date: Jun 6 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना के इस संकटग्रस्त दौर और आर्थिक स्थिति की डामाडोल हालातों को देखते हुए झारखण्ड सरकार को बड़ी राहत की खबर मिली है। जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी में 250 किलो सोने का भंडार प्राप्त हुआ है। सरकार को इस खान से लगभग 250 किलो सोने का भंडार मिला है। जिसके बाद अब भूगर्म सर्वेक्षण विभाग ने इसकी रिपोर्ट भी खान सचिव को सौंप दी है। भारतीय भूगर्म सर्वेक्षण विभाग के उप महानिदेशक जनार्दन प्रसाद और निदेशक पंकज कुमार सिंह ने राज्य के खान सचिव अबूबकर सिद्दीकी को सोने का भंडार पर एक रिपोर्ट सौंपी।
 
इस रिपोर्ट में बताया गया कि भीतरडारी खान में 250 किलो सोने का भंडार है। रिपोर्ट में कहा गया कि झारखंड देश के गोल्ड स्पॉट वाले राज्य की संभावना के रूप में विकसित हो रहा है। इससे पहले भी लावा, कुंदरकोचा, पहाड़डीहा और परासी में सोने के भंडार की जानकारी मिली थी। इसके अलावा में प्रदेश में सात जगहों पर सोने के संकेत मिले है। आने वाले दिनों में वहां पर भी खोज की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »