19 Apr 2024, 09:05:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पत्नी को पहले जबरन पिलाई शराब, फिर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 12:00AM | Updated Date: Jun 6 2020 12:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के कनडिनाकुलम में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला के पति सहित चार लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात महिला को पहले जबरन शराब पिलाई गई और उसके बाद छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में महिला को सड़क किनारे पाया गया और स्थानीय लोगों ने उसे चिरायिंकीझु अस्पताल में भर्ती कराया था।
 
महिला के बेहोश होने पर पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है और पुलिस ने यह भी कहा कि पीड़ि‍त महिला के बयान लेने और उसकी मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि महिला को उसका पति उसे गुरुवार अपराह्न पुथुकुरिची तट के पास लेकर गया था। बाद में महिला के पति और उसके दोस्तों ने जमकर शराब पी। इसके बाद उन्होंने महिला को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »