25 Apr 2024, 07:36:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ओडिशा : कोरोना संक्रमित महिला ने दिया स्वस्थ बच्‍चे को जन्‍म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 5:59PM | Updated Date: Jun 4 2020 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना से संक्रमित एक गर्भवती महिला ने यहां कंिलगा आयुर्विज्ञान संस्थान (केएमआईएस) में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। आधिकारिक वक्तव्य में गुरुवार को यह जानकारी दी गयी। केआईएमएस सूत्रों ने दावा किया कि कोविड-19  समर्पित इस अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित गर्भवती महिला की डिलीवरी सफल रही और इस दौरान अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने सभी उपाय करते हुए उसकी पूरी मदद की।
 
राज्य के बाहर से आयी गर्भवती महिला को 30 मई को क्वारंटीन केंद्र से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला को एक जून की सुबह में प्रसव पीड़ा शुरू हुई तथा अपराह्न तीन बजे उसने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में इस अस्पताल ने कुछ गर्भवती महिलाओं का सफलतापूर्वक इलाज किया है। इनमें से अधिकांश को समुचित इलाज के बाद संक्रमण से निजात दिलाकर उन्हें सुरक्षित घर वापस भेज दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »