19 Apr 2024, 18:50:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लॉकडाउन में भीख मांगने वाली गरीब लड़की से हुआ प्यार, फिर की शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2020 12:19AM | Updated Date: Jun 3 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना के खिलाफ जंग के दौरान घोषित किए गए लॉकडाउन में एक युवक रोजाना अपने मालिक के साथ गरीबों को खाना बांटने जाता था। हर रोज की तरह एक दिन जब वो खाना बांटने गया तो उसकी नजर भीख मांनगे वाली लड़की पर पड़ी। लगातार इस लॉकडाउन में जिस तरह वो युवक दूसरों को खाना दिया करता था। ठीक उसी प्रकार उस लड़की को भी खाना देता था। मगर न जाने बाद में ऐसा क्या हुआ कि उसका लगाव उस लड़की से हो गया। इसे लगाव कहना मुनासिब न होगा। असल में उस युवक को हर दिन गुफ्तगू और मुलाकातों की वजह से उस लड़की से मोहब्बत हो गई।
 
हर दिन अनिल जब गरीबों को खाना बांटकर अपने मालिक के यहां जाता और खाना देने के दौरान हुई घटनाओं के बारे में बताता तो अनिल की जुबां पर उस लड़की का नाम कुछ ज्यादा ही आ जाता। अनिल के मुंह से उस लड़की के बारे में कुछ परवाह की बातें निकलती तो कुछ मोहब्बतों की। इसके बाद उसके मालिक ने अनिल की भावनाओं के बारे में सब कुछ समझ लिया। इसके बाद अनिल ने भी उस भीख मांगने वाली लड़की नीलम के पास जाकर उसे अपने दिल के सुरत-ए-हाल का इजहार किया और फिर लड़की ने भी शादी के लिए हामी भर दी। वहीं अनिल की उस लड़की से शादी करवाने में उसके मालिक लालता प्रसाद ने काफी अहम भूमिका अदा की है।
 
लालता का कहना है कि अनिल खाना बनाने के लिए हमारे साथ जाता था। फिर उसे उस लड़की से लगाव हो गया था। इसके बाद वो यहां पर आकर हमेशा उस लड़की के बारे में ही बात करता था, जिससे मैंने उसकी भावनाओं को समझ लिया। वहीं जब अनिल ने मुझसे उस लड़की के बारे में चर्चा की तो मैंने उसे रात में भी खाने देने को कहा। इसके बाद अनिल खुद खाना बनाकर देने लगा। इसके बाद मैंने अनिल के पिताजी से खुद इसके बारे में बता की। उन्हें राजी किया और अब पूरे सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए इनकी शादी करवाई है।
 
बता दें कि अनिल अपने मालिक के यहां बतौर ड्राइवर काम करता है। अनिल के घर में माता-पिता और एक भाई है। वहीं जिस लड़की से अनिल ने शादी की है। उसके बारे में जो जानकारी निकलकर सामने आई है। उसके मुताबिक, भीख मांगकर अपना गुजर बसर करने वाली नीलम की जिंदगी भीख मांगकर ही चलती थी। उसे तो यहां तक भी उम्मीद नहीं थी कि कोई उससे शादी करने के लिए भी कभी कोई तैयार होगा। मगर न जाने ऐसा क्या हुआ कि अनिल को नीलम से बेइंतहा मोहब्बत हो गई। इसके बाद जमाने की परवान किए बगैर अनिल ने नीलम से शादी कर ली और अब दोनों ही बेहद खुश हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »