28 Mar 2024, 20:10:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प.बंगाल के लिए 2 जून को भोपाल से रवाना होगी श्रमिक विशेष ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2020 6:10PM | Updated Date: May 31 2020 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संकट के समय मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में फंसे पश्चिम बंगाल के निवासी मजदूरों के लिए दो जून को श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल जाने के लिए इच्छुक यात्री श्रमिक यात्री पोर्टल पर उपलब्ध ‘श्रमिक विशेष ट्रेन पंजीयन’’ विकल्प में जाकर अपना और अपने सहयात्रियों का पंजीयन करा सकते हैं।
 
ट्रेन भोपाल से 2 जून को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होगी। यात्रा से संबंधित आगामी जानकारी सम्बंधित कार्यालय द्वारा आपसे शीघ्र संपर्क कर दी जाएगी। जिला प्रशासन अब तक 15000 से अधिक श्रमिकों को अन्य राज्यों और जिलों में बस, ट्रेन आदि के माध्यम से उन्हें निवास स्थान पहुंचाने की व्यवस्था कर चुका है। यह कार्य निरंतर जारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »