28 Mar 2024, 17:15:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लॉकडाउन को पूरी तरह से सफल बताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 5:32PM | Updated Date: May 26 2020 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लॉकडाउन को सफल बताया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से पहले देश में कोरोना संक्रमण के मामले तीन दिन में ही दोगुने हो रहे थे। लॉकडाउन लागू करने के बाद दोगुना होने की दर अब 13 दिन हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जिस चीज की मांग कर रहे हैं, उससे अधिक सहायाता केंद्र ने मजदूरों के लिए किया है।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों एवं प्रवासी मजदूरों को मदद पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। जावड़ेकर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सरकार गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करा रही है और महिलाओं के बैंक खातों में 500-500 रुपए डाले गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »