26 Apr 2024, 00:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेरिकी बाघ को हुआ कोरोना तो भारत में शख्स ने बकरियों को पहनाया मास्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 5:46PM | Updated Date: Apr 9 2020 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में हर दिन कोरोना वायरस का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया बेहाल है। ताजा आंकड़ों के अनुसार विश्व में अब तक वायरस से 88,338 लोग जान गंवा चुके हैं और 15,11,104 संक्रमण का शिकार हैं। इंसान तो संक्रमण का शिकार हो ही रहे हैं अमेरिका में बीते दिनों चिड़ियाघर में बंद एक टाइगर को कोरोना वायरस हो गया।
 
इस बीच तेलंगाना के एक शख्स की अपनी बकरियों को महामारी से बचाने की कोशिश चर्चा में बनी हुई है। अमेरिका में कोरोनोवायरस से बाघ के संक्रमित होने के बाद तेलंगाना के खम्मम जिले के कल्लूर मंडल के निवासी ए. वेंकटेश्वर राव ने कोविड -19 से बचाने के लिए अपनी बकरियों को मास्क पहना दिए हैं। वेकेंटेश्वर राव जो कालूर मंडल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास 20 बकरिया हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »