29 Mar 2024, 20:07:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर में कोरोना के 24 मामले और आए सामने, 184 पहुंची संख्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 5:39PM | Updated Date: Apr 9 2020 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कश्मीर। घाटी में कोरोना वायरस के 24 मामले और सामने आए हैं। इसी के साथ जम्मू कश्मीर में कोविड 19 के मामलों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है। इस बात की जानकारी स्वयं सरकार के सचिव अधिकारी रोहित कंसल ने दी है। उन्होंने बताया कि यह सभी मामले एक दूसरे के संपर्क में आने के हैं। सभी का टेस्ट पाजिटिव हैं।
 
जम्मू कश्मीर में अभी तक कोरोना से तीन मौते हो चुकी हैं। इनमें से एक महिला उधमपुर की है जबकि दो लोग कश्मीर के हैं। कोविड 19 मामलों में 32 जम्मू के हैं जबकि 152 कश्मीर के हैं। कश्मीर के प्रशासन उन सभी लोगों पर नजर रखे हुये हैं जो कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के संपर्क में आ चुके हैं। श्रीनगर के 13 इलाकों को आज रेड जोन घोषित किया गया। प्रशासन लोगों से स्टे होम की अपील कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »