23 Apr 2024, 14:20:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उद्धव ठाकरे के घर तक पहुंचा कोरोना वायरस, यहां मिला मरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 12:10AM | Updated Date: Apr 8 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में कोरोना वायरस का दायरा बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि इस संक्रामक बीमारी की आहर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री तक पहुंच गई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, इलाके में चाय बेचने वाले शख्स की बिल्डिंग में रहने वाले चार लोगों में कोरोना वायरस की आशंका है। इसके बाद मातोश्री के कुछ गार्ड्स को भी आइसोलेशन में भेजा गया है। आशंका है कि ये गार्ड्स भी चाय पीने के लिए स्टाल पर गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ऐहतियातन यह कदम उठाया गया है। 
 
जब से कोरोना वायरस फैला है, मुंबई और दिल्ली में मणिपुर-मिजोरम के लोगों को समस्या बढ़ गई है। इन लोगों को कोरोना कहकर चिढ़ाया जा रहा है। इस बीच, मुंबई से शर्मनाक घटनाक्रम सामने आया है। सोमवार को यहां एक बाइक सवार शख्स मणिपुर की लड़की पर थूक कर भाग गया। घटना कालिना एरिये की है। लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुंबई में कोरोना संक्रमित जोन लगातार बढ़ रहे हैं। बीती रात भी बीएमसी ने ऐसे जोन को चिह्नित कर बोर्ड लगाए। तस्वीरें सरकारी गेस्ट हाउस की। यह इलाका भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास के पास ही स्थित है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »