19 Apr 2024, 05:11:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना वायरस : जापान के सात प्रांतों में आपातकाल घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 3:08PM | Updated Date: Apr 7 2020 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के लगातार बढ़ते हुए प्रकोप के बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश के सात प्रांतों में एक महीने के लिए आपातकाल लागू करने की घोषणा की है। आबे ने मंगलवार को इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा कि टोक्यो और ओसाका के अलावा कनंगावा, सैतामा, चीबा, हयोगो और फुकुओका में एक माह तक आपातकाल लागू रहेगा। गौरतलब है कि जापान में कोरोना वायरस के कारण अब तक 108 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इसके संक्रमण के 4845 मामले सामने आए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »