28 Mar 2024, 15:01:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना के चलते घर में बंद इस शख्स ने कुत्ते से मंगवाया खाने का सामान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 9:40AM | Updated Date: Apr 7 2020 9:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका, ब्रिटेन, ईरान, इटली, चीन यूरोप के ज्यादातर देश हर जगह लोग अपने घरों में बंद हैं। सिर्फ और सिर्फ कोरोना वायरस के वजह से ऐसे समय में कई तरह की खबरों से रोज वास्ता पड़ रहा है। कहीं कई मजदूर पैदल यात्रा कर 900-900 किलोमीटर अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं, तो कहीं किसी के पास खाने के लिए खाना नहीं है। मेक्सिको के एक शख्स ने लॉकडाउन के दौरान खाने का सामान मंगवाने के लिए गजब का तरीका निकला है।

इस शख्स का नाम अंटोनिओ मुनोज़ है। उनके डॉगी का नाम चिहुआहुआ, वो तीसरे दिन घर में लॉकडाउन थे। उन्हें चीटोस खाने का मन हुआ अब वो तो बाहर जा नहीं सकते। ऐसे में उन्होंने अपने पालतू डॉगी का सहारा लिया। एंटोनियो ने अपने डॉगी पर एक नोट चिपकाया। इसमें उन्होंने जो भी सामान डिपार्टमेट स्टोर से मंगवाना था उसकी लिस्ट लिख दी। साथ के साथ 20 डॉलर का नोट भी चिपका दिया। उन्होंने लिखा, ‘हेलो मिस्टर शॉप कीपर, प्लीज नीचे लिखे इन चीजों को मेरे कुत्ते को दे दीजिए। उसके साथ कॉलर में 20 डॉलर हैं। अगर आपने सही सामान नहीं दिया, तो ये कुत्ता आपको काट सकता है। ’ कुत्ता सारा सामान लेकर आ भी गया और मिशन को उसने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »