19 Apr 2024, 18:20:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पीएम की प्रेग्‍नेंट मंगतेर को हुआ कोरोना वायरस, दी ये सलाह...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:11AM | Updated Date: Apr 7 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से आइसोलेशन में हैं। अब उनकी मंगतेर कैरी साइमंड्स भी कोविड 19 से संक्रमित होने के लक्षण महसूस कर रही हैं। कैरी साइमंड्स ने ट्वीट कर बताया कि वो पिछले एक सप्ताह से कोरोना वायरस के मुख्य लक्षणों को महसूस कर रही हैं। हालांकि उनका कोविड19 का टेस्ट नहीं हुआ है लेकिन वो पिछले एक हफ्ते से आराम कर रही हैं। 
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स पिछले एक हफ्ते से खुद को आइसोलेशन में रखे हुए हैं। वो बोरिस जॉनसन से अलग रह रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वो एक सप्ताह के आराम के बाद अब खुद को मजबूत और स्वास्थ में सुधार महसूस कर रही हैं। कैरी साइमंड्स ने ट्वीट किया, 'मैंने पिछला हफ्ता बिस्तर पर कोरोना वायरस के मुख्य लक्षणों के साथ बिताया। मैंने टेस्ट करवाने की जरूरत महसूस नहीं की। अब 7 दिनों के आराम के बाद मैं बेहतर महसूस कर रही हूं और मेरे स्वास्थ में सुधार हो रहा है।
 
कैरी साइमंड्स गर्भवती भी हैं। ऐसे में उन्होंने ट्वीट के जरिये गर्भवती महिलाओं से सलाह शेयर की है। दरअसल बच्चों, बुजुर्गों के साथ गर्भवती महिलाओं को कोरोना वायरस के सबसे जोखिम भरी श्रेणी में माना जाता है। ऐसे में कैरी साइमंड्स ने लिखा कि, 'कोविड19 के साथ प्रेगनेंट होना निश्चित तौर पर चिंताजनक है। वो लिखती हैं कि, 'तमाम गर्भवती महिलाएं इसे और महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों का पालन करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »