19 Apr 2024, 02:37:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस शहर में लडकियां शेयर करती हैं अपना ब्वॉयफ्रेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:10AM | Updated Date: Apr 7 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में स्थित डोनगुआन शहर आजकल पूरी दुनिया में अपनी अनोखी संस्कृति की वजह से चर्चा में है। कहते हैं कि इस शहर में लड़‌कियों को अपना बॉयफ्रेंड शेयर करने पर कोई ऐतराज नहीं होता है, बल्कि वे अपने प्रेमियों को अधिकाधिक प्रेमिकाएं रखने के लिए प्रोत्साहित भी करती हैं और इसके लिए उनकी आर्थिक मदद भी करती हैं। डोनगुआन का हर नागरिक इस अनोखी संस्कृति को अपना रहा है। डोनगुआन नाम के इस शहर को दुनिया भर में चीन की 'सेक्स कैपिटल' के रूप में पहचाना जाने लगा है।
 
यहां एक युवक की तीन या उससे अधिक गर्लफ्रेंड हैं और यह बात जगजाहिर होती है। चीन के पीपुल्स डेली ऑनलाइन में प्रकाशित एक विस्तृत रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक युवक की तीन या उससे अधिक गर्लफ्रेंड होना आम बात है। यही नहीं नौकरी ढूंढने के मुकाबले गर्लफ्रेंड खोजना अधिक आसान है। ऐसे पुरुष जो उन फैक्ट्रियों में काम करते हैं, जहां महिलाओं की संख्या अधिक है, वह तो एक के बाद एक कई गर्लफ्रेंड बनाते हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियां भी पुरुषों के साथ दोस्ती बढ़ाने में दिलचस्पी लेती हैं। कोई भी लड़की अपने साथी को अपनी दोस्त के साथ आसानी से शेयर कर लेती है। सिचुआन प्रांत के एक युवक ने बताया कि डोनगुआन में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या दोगुने से भी अधिक है। उनके पास अच्छा पैसा है। यहां लड़कियां पैसे नहीं पुरुष में दिलचस्पी लेती हैं। वह अभी बेरोजगार है और उनकी प्रेमिका उसका पूरा खर्च उठाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »