16 Apr 2024, 20:06:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्फ्यू में शहद की मक्खियों के बक्से, शहद तथा संबंधित उत्पाद ले जाने की अनुमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 6:01PM | Updated Date: Apr 6 2020 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सभी जिला उपायुक्तों को कोविड के कारण लागू कर्फ्यू /लॉकडाउन के मद्देनजरÞ शहद की मक्खियों के बक्से, शहद और अन्य सम्बन्धित उत्पाद एक जिले से दूसरे जिले या अन्य राज्यों में ले जाने की अनुमति देने के आदेश दिये हैं ।  ये आदेश राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड की ओर से गत 28 मार्च को राज्य को जारी की गई एडवाइजरी के अनुरूप किए गए हैं। ज्ञातव्य है कि भारत से निर्यात किए जाने वाले शहद में पंजाब 50 प्रतिशत से अधिक योगदान देता है।
 
कैप्टन सिंह ने कहा कि शहद की मक्खियों और रेशम के कीड़ों की निरंतर देखभाल की जरूरत है। इनकी सुरक्षा और शहद की मक्खी पालने के कारोबार को बचाने के लिए तत्काल कदम उठाये जायें। मुख्यमंत्री के पास कृषि विभाग का प्रभार भी है। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) विसवाजीत खन्ना को इस सम्बन्ध में एडवाइजरी जारी करने की हिदायत की, जिससे इस कठिन समय में राज्य भर में मधुमक्खी पालकों को पेश दिक्कतें दूर की जा सकें।
 
खन्ना ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) द्वारा जारी सलाह के मुताबिक सभी जिला उपायुक्तों से शहद की मक्खियों के डिब्बों, शहद और अन्य सम्बन्धित उत्पादों को एक जिÞले से अन्य जिÞलों या राज्यों में ले जाने की अनुमित  देने के लिए जरुरी कदमों को यकीनी बनाने के लिए कहा, जिससे मधुमक्खी पालकों की मदद हो सके।एडवाइजरी के मुताबिक इस बारे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, हाथ धोने आदि समेत तय किए गए प्रोटोकोल की निरंतर और सावधानीपूर्वक पालना की जानी चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »