19 Apr 2024, 19:48:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

89 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बनने वाला है यह दिग्गज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:08AM | Updated Date: Apr 6 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से खेलों के आयोजन लगातार रद या स्थगित होने पर फैंस दुखी हैं। ऐसे में एक खुशी की खबर सुनने को मिल रही है। रफ्तार के दीवानों के लिए बर्नी एक्लेस्टोन का नाम अनजान नहीं है। पूर्व फॉर्मूला वन प्रमुख ने 6 साल पहले 39 साल की फैबियाना से शादी कर चर्चा में आए थे। अब 89 साल की उम्र में चौथी बार वे पिता बनने जा रहे हैं। 89 साल के बर्नी की पत्नी फैबियाना फ्लोसी इस साल जुलाई में बेटे को जन्म देने वाली है। फैबियाना बर्नी से 45 साल छोटी हैं। यह बर्नी की तीसरी शादी है जो उन्होंने साल 2013 में की थी।
 
बर्नी 1978 से 2017 तक एफ1 के बॉस रहे थे। एक्लेस्टोन एक जमाने में कार सेल्समैन हुआ करते थे और देखते-देखते वो एफ-1 से जुड़े और इसे करोड़ों के व्यापार के रूप में खड़ा कर दिया। बर्नी खुद एक एफ-वन रेसर थे। समय बीतता गया और 1972 में बर्नी ने अपनी टीम बना ली। साथ ही एफ-वन के टीवी कॉन्ट्रैक्ट भी डील करने लगे। 89 साल के बर्नी के पास 3.1 अरब की संपत्ति हैं और वह खेल की दुनिया में सबसे ताकतवर शख्स माने जाते हैं। उनकी गिनती ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े अमीर में होती है। फोब्स मैग्जीन ने बर्नी को 2011में ब्रिटेन का चौथा सबसे अमीर कारोबारी घोषित किया था।कुछ साल पहले उन्होंने 39 साल की फ्लोसी से विवाह रचाया था।
 
बर्नी ने इस खबर पर बात करते हुए कहा, 'इसमें क्या अजीब है। मैं 29 या 89 में कोई फर्क नहीं देखता। मेरी पत्नी बहुत खुश है। मुझे नहीं पता इतना हंगामा किस बात को लेकर हैं। मैं अपनी पत्नी के लिए खुश हूं. वह पिछले कुछ सालों से ऐसा चाहती थी। मुझे खुशी है कि मेरे जाने के बाद उसके पास कोई तो होगा। आपको बता दें कि बर्नी की पिछली दो शादियों से दो बेटियां हैं  जो उनकी मौजूदा पत्नी की हमउम्र हैं। बर्नी की दो बेटियां तमारा और पेट्रा हैं. दोनों ही बेटियां भी एफ-वन की शौकीन हैं।
 
बर्नी की पहली शादी इवी बेमफोर्ड से 1952 में हुई। छह साल बाद ही बर्नी ने दूसरी शादी मॉडल स्लेविका से रचाई जो उम्र में बर्नी से 28 साल छोटी थी। जिस समय बर्नी ने दूसरी शादी कि वह अपनी पहली पत्नी से हुई बेटी डेबारेह के बेटे के नाना बन चुके थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »