29 Mar 2024, 03:49:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

11 बच्चों का पिता हुआ कोरोना से संक्रमित, फिर एक-एक कर हर बच्चे को बांट दिया वायरस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 10:02AM | Updated Date: Apr 5 2020 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्पेन में इससे सुरक्षा के लिए लोगों को घरों में रहने को कहा गया है और सरकार बचाव के लिए हर संभव उपाय कर रही है। स्पेन के उत्तरी-पश्चिमी इलाके में स्थित वैलाडोलिड में एक पूरी की पूरी फैमिली के ही कोरोना से पीड़ित होने का मामला सामने आया है। सबसे पहले 11 बच्चों के पिता जोसे मारिया सेब्रिएन को कोरोना पॉजिटव पाया गया। पिता के बाद बच्चों की मां इकेने ग्रीवास भी कोरोना से संक्रमित हो गई। फिर एक के बाद एक सभी 11 बच्चे भी कोरोना से संक्रमित होने लगे। बच्चों के पिता जोसे मारिया ने लोकल मीडिया को बताया कि बच्चों में एक के बाद कोरोना के लक्षण सामने आने लगे। 

किसी में ज्यादा तो किसी में कम, लेकिन जांच में सभी पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद डॉक्टरों ने पूरे परिवार को लॉकडाउन में रख दिया है और उन पर काफी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि कहीं वे दूसरे लोगों को संक्रमित नहीं कर दें। 11 बच्चों में सबसे बड़ा 15 साल का है, वहीं सबसे छोटे बच्चे की उम्र एक साल है। स्पेन ही नहीं, पूरे यूरोप में यह अपनी तरह का अनोखा मामला माना जा रहा है। बच्चों के पिता जोसे मारिया का कहना है कि सबसे पहले एक बच्चे को वोमिंटिग की शिकायत हुई। डॉक्टर ने उसकी जांच करने के बाद कहा कि उसे कोरोना वायरस का संक्रमण हो चुका है। 

उसने उसे सबसे अलग-थलग रखने को कहा और दवाइयां दे दीं। लेकिन घर आने के बाद दूसरे बच्चों की भी एक के बाद एक तबीयत बिगड़ने लगी। सबकी जांच की गई। सबों को कोरोना संक्रमण का शिकार पाया गया। इसके बाद डॉक्टर ने स्थानीय अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी। पूरी फैमिली के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अधिकारियों और डॉक्टरों ने सख्ती बरतते हुए उन्हें आइसोलेशन में रहने को कहा। डॉक्टरों ने कहा कि जब वे खुद कोरोना पॉजिटिव थे, फिर अलग-थलग क्यों नहीं रह रहे थे। उनकी नामसमझी के कारण पूरी फैमिली कोरोना की शिकार हो गई। अब उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पूरा परिवार 15 मार्च से ही लॉकडाउन में है। डॉक्टर समय-समय पर उनके हेल्थ की जांच कर जरूरी दवाइयां दे रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »