29 Mar 2024, 13:37:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राज़ील में कोरोना से 359 लोगों की मौत, 9056 संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 9:32AM | Updated Date: Apr 4 2020 9:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो दे जेनेरियो। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राज़ील में पिछले 24 घंटों के दौरान घातक कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ के 1146 नए मामले दर्ज किये गए है जिसके बाद देश कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,056 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यकारी सचिव जोआओ गबार्डो ने शुक्रवार देर बताया कि देश में अभी तक कोरोना के 9,056 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है तथा अबतक 359 की मौत हो गयी है जो संक्रमित लोगों का 4 प्रतिशत है। 

पिछले 24 घंटों में 60 मरीजों की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि ब्राज़ील में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के 1000 नए मामले दर्ज किये गए है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार इस खतरनाक वायरस से दुनिया भर में अब तक 58 हजार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है और करीब 10 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है जबकि दो लाख लोग अभी तक ठीक भी हो गए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »