29 Mar 2024, 07:17:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय मंत्री ने बताया - कोरोना वायरस से प्रिंस चार्ल्स ऐसे हुए ठीक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 12:03AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स कोरोना वायरस का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था और केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि उन्हें आयुर्वेद और होम्योपैथी उपचार के जरिए ठीक किया गया है। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स 25 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब प्रिंस चार्ल्स पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद येशो नाइक ने प्रिंस चार्ल्स के सही होने के पीछे आयुर्वेद डॉक्टर के दावे का हवाला दिया। 
 
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने गुरुवार को यह दावा किया है। नाइक ने कहा कि ब्रिटिश सिंहासन के 71 वर्षीय वारिस में हल्के लक्षण दिखाई देने के बाद, उन्हें आइसोलेट कर दिया गया था और उनका इलाज बेंगलुरु स्थित रिसोर्ट SOUKYA से किया गया था। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री ने बताया, 'मुझे डॉ. इसहाक मथाई का फोन आया, जो बेंगलुरु में SOUKYA आयुर्वेद रिसॉर्ट चलाते हैं। उन्होंने मुझे बताया कि आयुर्वेद और होम्योपैथी के माध्यम से प्रिंस चार्ल्स का इलाज सफल रहा है।'
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रिंस चार्ल्स के इलाज के लिए डॉ. मथाई की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली उपचार प्रक्रिया का अध्ययन करने के लिए उनके मंत्रालय द्वारा एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। नाइक ने कहा कि डॉ. मथाई को उपचार प्रक्रिया पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »