24 Apr 2024, 02:33:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने मानव संसाधन विकास को लिखा पत्र, कहा-विद्यालयों में फंसे बच्चों के लिए..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 12:24AM | Updated Date: Mar 28 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई  दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर 21 दिन के लॉकडाउन  के कारण आवासीय विद्यालयों में फंसे बच्चों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। गांधी ने  शुक्रवार को यहां जारी पत्र में कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड  के 20 बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय नैनीताल में हैं। ये बच्चे विद्यालय के  दूसरे भाषायी क्षेत्र के भ्रमण कार्यक्रम के तहत नैनीताल आये थे।
 
उन्होंने कहा कि इन बच्चों के बारे में उनकी प्रधानाचार्या से बात हुई है जिन्होंने बच्चों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वाशन दिया है। गांधी ने अपने पत्र में कहा है कि मंत्रालय को सुनिश्चित करना चाहिए कि 21  दिन के लॉकडाउन के कारण अपने घरों की बजाय आवासीय विद्यालयों में फंसे  बच्चों को मिलने वाली ज़रूरी सुविधा बाधित नहीं हो और बच्चों को बराबर उनके  घर के लोगों से संपर्क की सुविधा मिलती रहनी चाहिए।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »