16 Apr 2024, 11:44:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली-NCR में एक फिर भी बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 10:11PM | Updated Date: Mar 27 2020 10:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। दिल्ली के कुछ लोगों में बारिश हो रही है। जानकारी के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के गुरु अंगद नगर में तेज बारिश हो रही है। वहीं आरटीओ इलाके में बारिश हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कई इलाकों में भी बारिश हो रही है। वहीं नोएडा में बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर बूंदाबांदी हो रही है।
 
इससे पहले मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी थी। मौसम के विभाग ने बताया था कि 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं गुरुवार को मौसम विभाग ने कहा था कि शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि मौसम का यह बदला रूख एक दिन का ही है। शनिवार से मौसम साफ हो जाने और इसके बाद गर्मी के साथ तापमान भी बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहे।
 
इसी वजह से न केवल बादलों व सूरज के बीच आंखमिचौली चली बल्कि बीच-बीच में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी होती रही। नतीजन, तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को जहां तीन डिग्री अधिक 33 डिग्री सेल्सियस रहा था वहीं बृहस्पतिवार को यह सामान्य से तीन डिग्री कम 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 57 से 84 फीसद दर्ज किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »