28 Mar 2024, 21:17:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना के कारण जेलों से आज रिहा होंगे 4 हजार से अधिक कैदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 6:48PM | Updated Date: Mar 27 2020 6:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। हरियाणा के जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा है कि कोरोना वायरस मुहिम के चलते राज्य सरकार की ओर से दी गई विशेष छूट के तहत हरियाणा प्रदेश की 19 जेलों से आज चार हजार से अधिक कैदी व बंदी पैरोल व फरलो पर रिहा हो जाएंगे। सिंह ने आज यहां बताया कि कैदियों में बंदियों की रिहाई को लेकर राज्य सरकार के अधिकारी व वकील दिन-रात कागजात तैयार करने में लगे हुए हैं। यही में पैरोल के कागजातों को तैयार कर संबंधित न्यायालयों को भेजा जा रहा है। राज्य सरकार की इस मुहिम में न्यायाधीशों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। गुडगांव जेल से सर्वाधिक 500 से अधिक बस सिरसा जैन से करीब दो दर्जन कैदियों में बंदियों को रिहा किया जा चुका है।
 
संबंधित जिला के अधिकारियों के सहयोग से इन कैदियों व बंदियों को उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई जिलों की जेलों में क्षमता से अधिक कैरी में बंदी हैं जिससे कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। जेलों में कोरोनावायरस से बचाव के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की नीति के अनुसार कैदियों के फरलों पर चले जाने के बाद संख्या कम होने से अन्य कैदियों को कोरोनावायरस संक्रमण से बचाने में आसानी होगी। जेल मंत्री कहा कि लॉक डाउन के चलते आमजन को चाहिए कि वह संक्रमण से बचने के लिए घरों में ही सीमित रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के हालातों पर पैनी नजर रखे हुए हैं तथा समय-समय पर अधिकारियों को स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए निर्देश दे रहे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »