29 Mar 2024, 18:04:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पारा पहुंचा 35 डिग्री के पास, बढ़ी कोरोना वायरस समाप्त होने की आस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 6:14PM | Updated Date: Mar 27 2020 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मौसम अब धीरे-धीरे गर्मी की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को दिन का पारा बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि अभी भी हवाओं में नमी अधिक होने से बादलों की आवा-जाही बनी हुई है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में शुरू हुई वृद्धि से माना जा रहा है कि गर्मी बढऩे के साथ ही कोरोना वायरस का प्रकोप भी अब धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
 
ग्वालियर व चम्बल संभाग में बीते रविवार से बादल छाए हुए हैं। इसके चलते सोमवार को बादलों के बरसने की स्थिति बनती नजर आई थी, लेकिन बादल छुटपुट बूंदाबांदी तक ही सीमित रहे। इसके बाद मंगलवार को भी दिन भर बादल छाए रहे, हालांकि बादल बिखरे होने की वजह से धूप भी खिली रही, साथ ही आज हवाएं भी लगभग शांत रहीं, जिससे तापमान ऊपर चढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार वायु मंडल में बह रहीं हवाओं में नमी होने की वजह से अगले एक से दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इससे गर्मी की बढ़ती रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ेगा और तापमान अब निरंतर ऊपर चढ़ेगा। जानकारों का मानना है कि धूप में तेजी और तापमान में वृद्धि से वर्तमान में बढ़ रहे कोरोना वायरस के प्रकोप में कमी आने की संभावना है।
 
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 0.2 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 62 प्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक है, जबकि शाम को हवा में नमी घटकर 36 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी दिन व रात के तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »