26 Apr 2024, 03:17:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस महिला को लगाया गया पहला कोरोना वायरस इंजेक्शन, अगर सही...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 5:09PM | Updated Date: Mar 27 2020 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विश्व भर में नॉवेल कोरोना वायरस फैला हुआ। डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों की टीम आखिर क्यों इसका इलाज नहीं ढूंढ पा रही है। कोरोना वायरस के इंजेक्शन का एक्सपेरिमेंटल वैक्सीन का पहला शॉट इंसानों को लगा दिया गया है। जिस मरीज को यह इंजेक्शन लगाया गया है वह एक महिला है, जिसका नाम जेनिफर है। जेनिफर एक 43 वर्षीय टेक कंपनी की ऑपरेशन मैनेजर के पद पर काम करती हैं। वैक्सीन रीसर्च के लिए अप्लाई करने के बाद उन्हें फोन आया कि उन्हें रीसर्च के चुन लिया गया है।
 
इंस्टीट्यूट में 45 वालंटियर्स को दो डोजेज दिए जाएंगे। एक महीने के अंतराल पर देखा जाएगा कि उनके शरीर पर वैक्सीन का क्या प्रभाव पड़ रहा है। अलग-अलग लोगों को अलग-अलग ताकत वाले डोज देकर इस वैक्सीन की स्ट्रेंथ तय की जाएगी। जिसके बाद इस रीसर्च को आगे बढ़ाया जाएगा।
 
इंजेक्शन दिए जाने वाली महिला जेनिफर ने कहा- कि हम असहाय मेहसूस कर रहे हैं, ये मेरे लिए कुछ कर पाने का सबसे बढ़िया मौका होगा। मेरे बच्चे सोचते हैं कि इस रीसर्च प्रोजेक्ट में हिस्सा लेना बहुत अच्छा काम है। इंजेक्शन लिए जाने के बाद कमरे से निकलते हुए जेनिफर ने कहा- मुझे अच्छा लग रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »