23 Apr 2024, 17:21:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

थाईलैंड में कोरोना के 91 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 1136 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 4:00PM | Updated Date: Mar 27 2020 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। थाईलैंड में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 91 नये मामले दर्ज किए गए हैं और एक व्यक्ति की इससे मौत हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1136 हो गयी है। उन्होंने बताया कि आज संक्रमण के 91 मामले दर्ज किये गये और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। महामारी की शुरुआत से अब तक थाईलैंड में कुल 1136 लोग संक्रमित पाये गये हैं।
 
नये मामलों में से आधे से अधिक बैंकॉक के मुक्केबाजी स्टेडियम, पब और नाइट क्लब जैसी जगहों तथा मलेशिया की एक मस्जिद में गये थे। इस मस्जिद में बड़ा धार्मिक आयोजन किया गया था जिसमें फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में बड़ी संख्या में मुस्लिम लोगों ने हिस्सा लिया था। थाईलैंड के अधिकारियों ने बीमारी के आगे प्रसार को रोकने के लिए 26 मार्च को देश की सीमाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया हालांकि राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय संगठन के कर्मचारी और अन्य श्रेणियों समेत उन लोगों को इससे छूट दी गयी है जिन्हें प्रधानमंत्री या अन्य अधिकारियों से विशेष अनुमति मिली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »